Breaking News
recent

सुपुर्दगी के चक्कर में फंसी 108 एम्बुलेंस सेवा, मरीज परेशान

पाली. तखतगढ़. हादसों या अन्य गंभीर रोगियों को तुरंत उपचार के लिए उपलब्ध करवाई गई 108 एम्बुलेंस सेवा सुपुर्दगी के चक्कर में फंसी हुई है। ऐसे में तखतगढ़ कस्बे एवं आसपास के 20 किलोमीटर दूरी के दायरे में गंभीर रूप से घायलों को समय पर इस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दरअसल, पूर्व विधायक कोटे से 108 एम्बुलेंस आवंटित की थी। पांच साल तक सुविधा मिलने के बाद एम्बुलेंस खराब हो गई। मरम्मत के लिए २७ जून 2016 को जयपुर भेजी गई है। जहां एम्बुलेंस को कंडम घोषित करने पर राय नहीं बनी। इसी बीच कंडम एम्बुलेंस की एनआरएमएच ने लाखों रुपए खर्च कर मरम्मत करवा दी। मरम्मत के बाद पाली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुपुर्दगी कर दी गई।
दो जिलों में मिलती है सुविधा
तखतगढ़ पाली एवं जालोर जिले की सरहद पर बसा हुआ है। तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकीय सुविधा के बाद हादसों या अन्य गंभीर रोगियों को अन्यत्र हाई सेंटर रेफर किए जा रहे है। ऐसे में सुविधा के ठप होने से तिमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
संयुक्त निदेशक से की थी मांग
सांडेराव में 19 फरवरी सुमेरपुर के चिकित्सा विभाग की ब्लॉक स्तरीय बैठक में नगरवासियों ने ज्ञापन देकर पाली से 108 एम्बुलेंस की सुपुर्दगी की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद आज तक चिकित्सा विभाग की नींद नहीं खुली है।
इनका कहना है..
तखतगढ़ कस्बे के लिए आंवटित 108 एम्बुलेंस की मरम्मत हो चुकी है। तखतगढ़ से एक दल ने 19 फरवरी को सांडेराव में संयुक्त निदेशक मधु रतेश्वर से मांग कर चुके हैं। पाली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एम्बुलेंस की सुपुर्दगी देने का आश्वासन दिया था।
सुभाष मेवाड़ा, भंवर मीणा, नगरवासी, तखतगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.