गजनेर थाना क्षेत्र के मोटावता गांव का मामला
बीकानेर. श्रीकोलायत. 20 दिन पहले मोटावता गांव की जिस महिला से बलात्कार का प्रयास किया गया था, वह गुरुवार को अपने घर में फंदे से लटकी मिली। महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजन महिला की मौत के मामले में उचित कार्रवाई करने तथा दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। इस कारण शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका। पुलिस ने परिजनों से समझाइश की, लेकिन वे नहीं माने। इससे पूर्व परिजनों ने गजनेर पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन भी किया था।
हत्या की आशंका
गजनेर थाना प्रभारी अमरसिंह ने बताया कि 23 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में चुन्नी के फंदे पर झूलता मिला। मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी गई। पीहर पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या की आशंका जताई है।
थाने के सामने विरोध-प्रदर्शन
पीडि़त पक्ष के लोगों ने थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस ने महिला की ओर से दर्ज कराए गए मामले में काफी परेशान किया। पुलिस की प्रताडऩा से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। वहीं शव नहीं उठाने और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कोलायत सीओ ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे।
थाने में दर्ज थे परस्पर मामले
गौरतलब है कि 18 मई को दोनों पक्षों ने परस्पर मामले दर्ज कराए थे, जिसमें एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट के आरोप लगाए, वहीं दूसरे पक्ष ने रात को घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज कराया।





No comments:
Post a Comment