Breaking News
recent

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में आज नेता का चुनाव संभव, सभी 52 सांसद लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। कांग्रेस की आज यानी शनिवार दिल्ली में संसदीय दल की बैठक होगी। संसद के सेंट्रल हॉल में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित सांसद भाग लेंगे। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल के नेता चुने जाने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेंस संसदीय दल की बैठक सोनिया गांधी करेंगी, जिसमें सभी 52 सांसद मौजूद रहेंगे। इस दौरान लोकसभा सांसदों के साथ कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य भी भाग लेंगे।

शपथ लेते ही काम में जुटे PM मोदी, मॉरिशस और श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्षों से की वार्ता

 

राहुल गांधी

17वीं लोकसभा के गठन के बाद पहली बैठक

17वीं लोकसभा के गठन के बाद कांग्रेस संसदीय दल की यह पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस सांसद निचले सदन के लिए अपने नेता को चुनेंगे। आपको बता दें कि 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी की यह पहल आफिशियल मीटिंग होगी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ? शामिल होंगे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कांग्रेस ने राहुल के इस्तीफे की बात को खारिज किया था।

कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के आतंकियों को घेरा, 3 आतंकी ढेर

राहुल गांधी

स्मृति ईरानी बनी मोदी कैबिनेट का सबसे युवा चेहरा, बुजुर्ग मंत्रियों में पासवान सबसे ऊपर

कांग्रेस संसदीय दल के नेता?

राजनीतिक जानकारों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में पार्टी नेता का पद अपने पास रखेंगे, इसकी संभावना कम ही है। यह पद किसी अन्य को दिया जा सकता है, जैसा कि पहले भी होता रहा है। लेकिन राहुल कांग्रेस संसदीय दल के नेता बन सकते हैं, इसकी प्रबल संभावना है। दो वरिष्ठ कांग्रेस महासचिवों के अनुसार राहुल गांधी निचले सदन में विपक्ष के नेता पद की इच्छा नहीं रखते। उन्होंने कहा कि राहुल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके परामर्शी संगठन आरएसएस के साथ विचाधारा की लड़ाई संसद में और इसके बाहर जारी रखना चाहते हैं।

बिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव

 

राहुल गांधी

अमित शाह के बाद भाजपा का नया अध्यक्ष कौन? दावेदारों में इस नेता का नाम सबसे ऊपर

जिला प्रमुखों की नियुक्ति में दखल देना नहीं

नेताओं ने कहा कि राहुल ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मात्र 52 सीटें मिलने के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा है और आह्वान किया है कि गांधी परिवार से बाहर का कोई आकर पार्टी प्रमुख का पद संभाले। राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं से कहा है कि वह पार्टी की राज्य इकाइयों के गठन और जिला प्रमुखों की नियुक्ति में दखल देना नहीं चाहते। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रबल संभावना है कि राहुल लोकसभा में संसदीय दल का नेता पद अपने पास रखेंगे। पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने की राहुल की पेशकश कांग्रेस कार्यसमिति खारिज कर चुकी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.