Breaking News
recent

8 साल पुराने अतिक्रमण को राजस्व विभाग ने ढहाया ही नहीं, आरोपी को भी कराया गिरफ्तार

उदयपुर/ भटेवर. अदालती आदेश की पालना में वल्लभनगर तहसीलदार ने भटेवर पटवार मण्डल के खालातोड़ गांव में बीते 8 वर्ष से काबिज अतिक्रमण का सफाया कराया। पुलिस की मौजूदगी में राजस्व अमले ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे पहले सरकारी भूमि पर काबिज अतिक्रमी की ओर से कुएं व चरागाह भूमि तक पहुंचने वाले सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था। करीब ८ साल पहले तत्कालीन पटवारी ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। इसके बाद वल्लभनगर के तत्कालीन तहसीलदार ने अतिक्रमी उदयलाल जाट को बेदखली के आदेश दिए। इस पर आरोपी अतिक्रमी ने तहसीलदार के आदेश के विरुद्ध जिला कलक्टर को अपली की। वहां भी कलक्टर की अदालत ने आदेश को यथावत रखा। अगले क्रम में आरोपी अतिक्रमी ने भू प्रबंध अधिकारी व राजस्व अपील अधिकारी उदयपुर को अपील की। वहां भी उसे निराशा हाथ लगी और अदालत ने आदेश को यथावत रखने के आदेश दिए। आदेश की पालना में तहसीलदार संदीप अरोड़ा ने पुलिस थाना खेरोदा के जवानों की मदद लेकर पटवारी व राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कार्रवाई में बाधा बन रहे आरोपी उदयलाल जाट को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.