Breaking News
recent

अजमेर जिले के साढ़े 8 लाख बच्चों के लगेगा मीजल्स-रूबेला टीका

अजमेर. अजमेर जिले के करीब साढ़े 8लाख बच्चों को मीजल्स-रूबेला का टीका लगाया जाएगा। 9 माह से 15 आयु वर्ग तक के बच्चों को यह टीका लगाया जाएगा। सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, मदरसों सहित ड्रॉप आउट बच्चों को यह टीका लगाया जाएगा।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामलाल चौधरी ने बताया कि अजमेर जिले में 9 माह से 15 वर्ष तक के करीब साढ़े 8 लाख बच्चों को मीजल्स रूबेला टीका लगाया जाएगा। 22 जुलाई को अभियान शुरू होगा जो 30 दिन तक चलेगा। प्रत्येक 200 बच्चों पर एक वेक्सीनेटर की व्यवस्था की जाएगी। यह टीका इंजेक्टिव होगा। सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी के ढाई लाख बच्चों को टीका लगाया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी केन्द्रों के करीब 61 हजार 271 बच्चों को टीका यह टीका लगाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने भी चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्मिकों की बैठक ली।

सरपंचों को लिखे जाएंगे पत्र

टीकाकरण को सफल बनाने के लिए जिला प्रमुख के माध्यम से सरपंचों को पत्र लिखवाए जाएंगे ताकि वे टीकाकरण में सहयोग करें एवं अभिभावकों को भी टीकाकरण के फायदे बतार अच्छा माहौल तैयार करेंगे।

सहयोग नहीं करने पर प्राइवेट स्कूलों की मान्यता हो सकती है र²

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर इहजार अहमद खान ने कहा कि टीका लगाने से रोकने व सहयोग नहीं करने पर संबंधित प्राइवेट स्कूलों की मान्यता र² हो सकती है। सीएमएचओ डॉ. के.के. सोनी ने प्राइवेट स्कूलों, अभिभावकों व एनजीओ के साथ बैठकें करने की बात कही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.