Breaking News
recent

Admission Process: कॉलेज में जमा कराई फीस, अब निकलेगी फाइनल लिस्ट

अजमेर

सरकारी और निजी कॉलेज में चहल-पहल बढ़ी हुई है। प्रथम वर्ष कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की अंतरिम प्रवेश सूची में शामिल विद्याार्थियों ने दस्तावेजों की जांच के अलावा ई-मित्र पर फीस जमा कराई।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय और अन्य कॉलेज में प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों की आयुक्तालय से प्राप्त बधाई पत्र, अपलोड किए फार्म की हार्ड कॉपी, मूल टीसी/सीसी, बारहवीं और दसवीं की मूल अंकतालिका की फोटो प्रति, मूल जाति प्रमाण पत्र, बोनस संबंधित मूल प्रमाण और फोटो कॉपी की जांच की गई।

Read More: Jobs: जनसंपर्क अधिकारी पद के लिए आरपीएससी ने मांगे आवेदन

जुटे रहे फीस जमा कराने में

अंतरिम सूची में शामिल विद्यार्थी ई-मित्र पर फीस जमा कराने में जुटे हैं। विद्यार्थियों ने 26 जून तक फीस जमा करा कराई। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के हित में बुधवार तक फीस जमा कराने की तिथि बढ़ाई थी। प्रवेशित विद्यार्थियों की पहली सूची 27 जून को जारी होगी। सभी कॉलेज में जून के अंत तक दाखिलों का दौर चलेगा। निदेशालय 1 जुलाई से शैक्षिक कार्य प्रारंभ करेगा।

Read More: Patrika Impact: दो साल बाद खुलेंगे नई बिल्डिंग के ताले, स्टूडेंट्स को होगा फायदा

यह होंगे आगे के कार्यक्रम (निदेशालय के मुताबिक)

प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची-27 जून
वर्ग निर्धारण और विषय आवंटन-29 जून

शिक्षण कार्य की शुरुआत-1 जुलाई



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.