Breaking News
recent

राष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर प्रदेश के युवाओं का रहा दबदबा, जानिए किस खिलाड़ी ने क्या किया

उदयपुर. एलेप्पी केरल के टाउन हॉल में हुई राष्ट्रीय जूनियर पुरुष व महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया।
राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया की 120 किलोग्राम भार वर्ग में राघव भारद्वाज ने बेंच प्रेस में 177.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं स्कवेट में 270 किलो वजन उठाकर रजत पदक पर भी कब्जा जमाया। 66 किग्रा में आदर्श तंवर ने कुल 605 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। डेड लिफ्ट में भी 242.5 किग्रा वजन से रजत हासिल किया। 105 किग्रा में आशीष कुमार ने बेंच प्रेस में 152.5 किग्रा से रजत, 72 किग्रा और वर्ग में ऋतु ने डेडलिफ्ट में 180 किग्रा उठाकर रजत पदक जीता। 53 किग्रा में उदयपुर के गौरव साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेड लिफ्ट में 170 किग्रा से कांस्य जीता। 47 किग्रा में टीना पारेख ने 130 किग्रा वजन उठाकर स्कवेट में कांस्य पदक तथा बेंच प्रेस में 65 किग्रा उठाकर कांस्य पदक व कुल 330 किलो वजन उठाकर ओवर आल कांस्य पदक जीता।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.