Breaking News
recent

बदल रही ग्रहों की चाल, मौसम में होगा बदलाव, कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी के आसार

हर्षित जैन / जयपुर. सौम्य और ग्रहों का राजकुमार बुध ( mercury ) अपने शत्रु मंगल की राशि मेष को छोड़कर मित्र शुक्र की राशि मिथुन राशि ( gemini ) में प्रवेश कर चुका है। ज्योतिषविद पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक बुध का मिथुन राशि में एक जून रात 12.19 बजे प्रवेश हुआ, यानि यह दो जून से प्रभावित होगा।

बुध 21 जून सुबह 2.30 बजे तक मिथुन राशि में रहेगा। इस दौरान बुध मिथुन राशि में त्रिग्रही योग बनाएगा। इसमें पहले से मंगल, राहु विद्यमान हैं। इसके बाद दो बार चतुग्र्रही योग भी बनेगा। खासतौर पर ज्योतिषीय गणना में यह योग बहुत कम देखने को मिलते हैं। इन योगों में जन्म लेने वाले जातक की कुंडली में कई योग विद्यमान रहेंगे। इसके साथ ही चतुग्र्रही योग बनने से तेज गर्मी के साथ आंधी, तूफान होने की संभावना होगी।

 

4 जून से त्रिग्रही के बाद चतुर्ग्रही

योगज्योतिषविद पं.पुरुषोत्तम गौड़ के मुताबिक मिथुन राशि में बुध, मंगल व राहु का त्रिग्रही योग सात जून तक रहेगा। फिर गोचर में मिथुन राशि के चंद्रमा भ्रमण से पांच जून को चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। यह योग चार जून को सुबह 11.40 बजे से बनेगा। इसमें एक ही राशि मिथुन में चंद्र, मंगल, बुध और राहु रहेंगे। मिथुन राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु भी चतुर्ग्रही योग में रहेंगे। चतुर्ग्रही योग जून में दो बार बनेगा। जिससे मौसम में परिवर्तन के साथ तेज गर्मी और बारिश की होने के संकेत भी मिल रहे हैं। राजनेताओं को कार्यों में सफलता मिलेगी।

 

 

होंगे प्राकृतिक प्रकोप

ज्योतिषविद् पं.घनश्याम लाल स्वर्णकार ने बताया कि बुध का इस समय राशि परिवर्तन से बुद्धादित्य योग और गुरु के साथ बुध का समसप्तक योग बना है। इससे शिक्षा, व्यापार सहित अन्य विधाओं में श्रेष्ठ परिणाम मिलेंगे। आमजन का खरीददारी इस समयावधि में रुझान बढ़ेगा।

बुध चंद्र राशि से दूसरे, तीसरे, छठे, सातवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करते हैं तो अच्छे परिणाम देते हैं। किंतु प्राकृतिक प्रकोप से जनधन की हानि कहीं बाढ़ आने की संभावना भी रहेगी। इसके साथ ही फसलों का नुकसान और महंगाई बढऩे के आसार रहेंगे। बुध का अपना नक्षत्र अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती है। वही सौंदर्य, पे्रमभाव, दांपत्य सुख के लिए खास माने जाने वाले शुक्र गोचर में बहुत मायने रखता है।

चार जून को सुबह 11.34 बजे शुक्र मेष राशि को छोड़कर स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करेगा। सभी राशि वालों के लिए यह प्रवेश शुभ साबित होगा। यह वृषभ राशि में 29 जून को दोपहर 1.47 बजे तक रहेगा। सरकार को प्रजाहित के लिए आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए विशेष परिश्रम करना होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.