Breaking News
recent

संगीत की सीख रहे बारीकियां, डांस में दिखा रहे जुनून

कोटा. कोई फैशन की दुनिया में नाम कमाने की चाह में कोई कला संगीत की दुनिया मे अपना नाम कमाना चाहता है। कोई कम्प्यूटर के बेसिक्स को क्लियर करने की चाह और योगा को कॅरियर बनाने के उद्देश्य से पाई समर कैंप में संचालित ३५ तरह के पाठ्यक्रमों में से अपनी पसंद के कोर्स की तालीम ले रहा है। राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) व शिवज्योति इंटरनेशनल स्कूल की ओर से दादाबाड़ी स्थित मोदी पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप में योग्य व विषय विशेषज्ञों द्वारा शिविरार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर क्लास में प्रतिभागियों में उत्साह उमंग के साथ सीखने की जिज्ञासा नजर आ रही है।
सोमवार को फैशन डिजाइनिंग की क्लास में प्रशिक्षक ज्योति पांचाल ने कोर्स की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत करवाया। आज के दौर में इस पाठ्यक्रम के प्रति क्रेज बढ़ रहा है। कई युवा इस क्षेत्र में आगे आ रहे हैं। प्रतिभागी इतने उत्सुक नजर आए कि एक के बाद एक प्रश्न पूछते रहे।
वेस्टर्न डांस में भी गुरु साहिल स्टेप्स की मौजूदगी में पॉप सोंग्स पर प्रतिभागियों कदम थिरके। अधिकतर शिविरार्थी पाठ्यक्रम का काफी हिस्सा सीख चुके हैं, इससे अब वे पूरे विश्वास के साथ नृत्य कर रहे हैं। गीतों के बोल व सुर ताल के साथ हुनर को निखार रहे हैं।
योग के प्रति भी प्रतिभागियों में काफी उत्साह है। योगाचार्य रमेश गौस्वामी ने योगाभ्यास करवाया व व्यायाम भी बताए। गोस्वामी ने कहा कि आज के दौर में ध्यान योग काफी महत्वपूर्ण हो गया है। यह एक प्रोफेशन के रूप में भी विकसित होता जा रहा है। देश विदेश में भारतीय योग गुरु अपना मुकाम बना रही हैं।
संचार क्रांति के इस युग मंे कम्प्यूटर का ज्ञान न हो तो कुछ भी नहीं। इसी बात को ध्यान मंे रखते हुए बड़ी संख्या में युवा व किशोर समर कैंप में बेसिक कम्प्यूटर कोर्स कर रहे हैं। जेस कम्प्यूटर के दिनेश मेहतानी ने प्रशिक्षणार्थियों को बेसिक जानकारी देने के साथ प्रायोगिक तौर पर अभ्यास भी करवाया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.