Breaking News
recent

सीडीपीओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण, पंजीरी देख कर आया गुस्सा

उदयपुर/ झाड़ोल. पंचायत समिति क्षेत्र की करीब दर्जनभर आंगनबाड़ी पाठशालाओं का स्थानीय सीडीपीओ ने गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले तो कई जगह कार्मिक नदारद मिले। अनुपस्थित कार्मिकों से नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।
इससे पहले सीडीपीओ पन्नालाल के निरीक्षण में सुबह पौने 8 बजे आंगनवाडी पाठशाला ढुढंकिया बन्द मिला। सालुखेड़ा में 18 का नामांकन और सिर्फ 8 बच्चे मिले। आशा सहयोगनी अनुपस्थित रही। ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में सहयोगिनी अनुपस्थिति और 17 में से 9बच्चे मौजूद मिले। चन्दवास में कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका सब अनुपस्थित, गायरियावास में 19 में 17 बच्चे अनुपस्थित मिले।

फूट पड़ा आक्रोश
निरीक्षण के दौरान ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में सीडीपीओ को पंजीरी बंटती मिली। उन्होंने पंजीरी भी चखी। इसके बाद गुणवत्ता को लेकर आक्रोश जताया। पंजरी में तेल व शक्कर की मात्रा बहुत कम मिली। उन्होंने विकास कलस्टर का एमओयू निरस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को खत लिखा। गौरतलब है कि पूर्व में भी इस तरह के मामलों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता बरतने के आदेश दिए गए थे। बावजूद इसके ढर्रा सुधरता नहीं दिख रहा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.