Breaking News
recent

अब तो हद हो गई: जैन मंदिर में चौथी बार चोरी के प्रयास

उदयपुर/ झाड़ोल. थाना क्षेत्र की खाखड़ ग्राम पंचायत में चोरों का आतंक बना हुआ है। बीते दो साल के दौरान लगातार चौथी बार चोरों ने यहां स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी के प्रयास किए। दीवार में सेंध लगा और ताले तोड़कर भीतर घुसे चोर प्रयासों के बावजूद निज मंदिर में नहीं घुस सके।
इससे पहले थाना मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित खाखड़ ग्राम पंचायत में शुक्रवार रात चोरों ने वारदात के प्रयास किए। कार्रवाई के भय से चोर जाते समय मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ ले गए। चोर निज मंदिर में घुसकर मंदिर ले जाने की मंशा से आए थे, लेकिन सफल नहीं हुए। गौरतलब है कि जैन समाज के साथ स्थानीय लोगों के स्तर पर चोरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की, लेकिन एक भी बार पुलिस चोरों तक पहुंचने में सफल नहीं हुई। इधर, थानाधिकारी सीआई सुरेंद्रसिंह राव ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने में प्रयासरत है। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।

परिजनों को सौंपा शव
झाड़ोल. निर्माणाधीन मकान की छत भरने के बाद करंट से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस की मध्यस्तता काम आई। परिजनों के बीच समझाइश के बाद पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। वहीं उदयपुर रैफर दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार जारी है। पोस्टमार्टम के समय पंचायत समिति सदस्य बंशीलाल, अुर्जनलाल, खेमा, ख्यालीलाल, लालूराम एवं अन्य मौजूद थे।
गौरतलब है कि उपखण्ड मुख्यालय पर शुक्रवार शाम को विद्युत निगम कार्यालय के समीप निर्माणाधीन मकान की छत पर लापरवाही से आए बिजली करंट से कन्थारिया निवासी रमेश (25) पुत्र भूरा निनामा की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं लुणावतों का खेड़ा निवासी सोहनलाल (30) पुत्र अमरा गमेती झुलसकर घायल हो गया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.