Breaking News
recent

आज पीएम मोदी राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्‍यवाद भाषण देंगे। बता दें कि मंगलवार को पीएम ने लोकसभा में अभिभाषण पर धन्‍यवाद भाषण दिया था। अपने भाषण में उन्‍होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। उन्‍होंने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। इसके अलावा पीएम ने मंगलवार को लोकसभा में नया नारा जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान दिया।

अधीर रंजन को पीएम का सख्‍त जवाब

पीएम मोदी ने मंगलवार को लोकसभा राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद भाषण देते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्‍होंने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमें इसलिए कोसा जा रहा है कि हमने फलाने को जेल में क्यों नहीं डाला।

हम बदले की भावना से काम नहीं

मैं, कोसने वालों को ये बताना चाहता हूं कि ये इमरजेंसी नहीं है कि किसी को भी जेल में डाल दिया जाए। ये लोकतंत्र है। ये काम न्यायपालिका है। हम कानून से चलने वाले लोग हैं। किसी को जमानत मिलती है तो वो इंजॉय करें। हम बदले की भावना से काम नहीं करेंगे।

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आज

दूसरी तरफ यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी के नए अध्‍यक्ष के नाम पर विचार हो सकता है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देने का ऐलान कर दिया है। वह अपने इस फैसले पर अड़े हैं।

कश्‍मीर दौरे पर शाह

उच्‍च स्‍तरीय सुरक्षा बैठक की अध्‍यक्षता करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 जून से जम्‍मू और कश्‍मीर के दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह 26 जून से जम्‍मू और कश्‍मीर के दो दिन दौरे पर आ रहे हैं। वह राज्‍यपाल के साथ राज्‍य में हाल की जम्‍मू और कश्‍मीर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर चर्चा करेंगे।

केजरीवाल के खिलाफ मानहानिक मामले पर सुनवाई आज

भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंदर गुप्‍ता द्वारा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दायर की गई आपराधिक मानहानि याचिका पर राउज एवेन्‍यू कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। अब आज कोर्ट तय करेगा कि केजरीवाल और सिसोदिया को मानहानि याचिका पर समन जारी किया जाए या नहीं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.