Breaking News
recent

इस गांव में इंतजार के बीते एक वर्ष, आखिरकार कोई नहीं बनवा सका गौरव पथ

झाड़ोल. पिछली सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल ग्रामीण गौरवपथ के निर्माण का सपना लूणावतों का खेड़ा के ग्रामीणों का अब तक पूरा नहीं हो सका है। करीब एक वर्ष से ग्रामीणों को एक किलोमीटर की प्रस्तावित इस सीसी सड़क का इंतजार है। निविदा प्रक्रिया के बावजूद नहीं बनी सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसी समस्या को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी पर्वतसिंह चूण्डावत को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग दोहराई। दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से आमंत्रिति निविदा प्रक्रिया के तहत संवेदक को 15 अगस्त 2018 तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करना था। लेकिन, अब तक भी सड़क निर्माण कार्य लोगों के लिए एक सपना बना हुआ है। स्थानीय सरपंच की ओर से भी निर्माण कार्य को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों के समक्ष मांग दोहराई गई, लेकिन अब तक भी किसी स्तर पर समस्या के समाधान को लेकर हल नहीं निकाला गया। सरपंच की ओर से सड़क निर्माण के नाम पर किनारों पर डलवाई गई गिट्टी से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.