पीसांगन (अजमेर). जिले में अवैध बजरी खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के गोविंदगढ़ में बुधवार को अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते बजरी से भरे दो डंपरों को जब्त किया। साथ ही डंपरों को थाना परिसर में खड़ा करवाते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए मामले की जानकारी खनन विभाग अजमेर को दी गई है।
उपखंड अधिकारी समदर सिंह भाटी ने बताया कि गोविंदगढ़ में अवैध तरीके से बजरी खनन कर परिवहन करने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने थानाधिकारी मुन्नीराम चोयल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोविंदगढ़ के आलनियावास रोड पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान आलनियावास की ओर से दो डंपर आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रुकवा कर तलाशी ली गई।
उन्होंने डंपर चालकों से बजरी का लाइसेंस और परमिट मांगा। लेकिन डंपर चालक बजरी का परमिट व लाइसेंस पेश नहीं कर पाए। इस पर उन्होंने दोनों डंपरों को थानाधिकारी चोयल के सुपुर्द कर दिया और मामले की जानकारी खनन विभाग अजमेर को भिजवाई।





No comments:
Post a Comment