Breaking News
recent

समारोह में पदाधिकारियों को दिलाई सेवा की शपथ

सुमेरपुर (निसं). लॉयन्स क्लब सुमेरपुर-जवाई का पद स्थापना समारोह भावी कार्यक्रमों पर चर्चा व नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक श्रवण राठी ने बताया कि चौधरी गार्डन में नवीन कार्यकारिणी का पद स्थापना समारोह का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व पद स्थापना अधिकारी के रूप में उप प्रांतपाल संजय भण्डारी मौजूद रहे। मुख्य वक्ता पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष अरविंद चतुर थे। समारोह की अध्यक्षता विधायक जोराराम कुमावत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया व सम्मानीय अतिथि संभागीय अध्यक्ष डॉ रवि शर्मा व क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह अध्यक्ष कुमावत समेत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नीरु गोयल ने ध्वज वंदना के बाद अतिथियों का स्वागत साफा, दुपट्टा व स्मृति चिन्ह देकर किया। निवर्तमान अध्यक्ष भूपेन्द्र गोयल ने स्वागत भाषण दिया। क्लब अध्यक्ष ने वर्ष २०१८-१९ में किए गए सेवा कार्यो के लिए क्लब सदस्यों का आभार जताया। मंच संचालन अलका अग्रवान ने किया। विभिन्न सेवा कार्यो में सहयोग करने पर हौम्योपेथिक चिकित्सक डॉ. शिल्पी सोढा का अतिथियों ने सम्मान किया। इसी प्रकार अतिथियों ने सेवा कार्यो में सहयोग करने वाले क्लब सदस्यों श्रवण राठी, महेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, हरिश अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। क्लब सचिव राकेश अग्रवाल ने किए गए कार्यो का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पद स्थापना अधिकारी संजय भण्डारी ने नवीन कार्यकारिणी के रुप में अध्यक्ष खेताराम देवडा, सचिव ज्ञानेन्द्रसिंह चौधरी व कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता समेत संचालक मण्डल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम संयोजक श्रवण राठी ने सभी अतिथियों व सदस्यों का आभार जताया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.