Breaking News
recent

अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह बिटकॉइन की आड़ में करते थे टेरर फंडिंग, विदेशों में करते थे रंगीन पार्टियां, होते थे फिल्मी सितारे

धीरेन्द्र भट्टाचार्य / जयपुर। प्रदेश की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ( Anti Terrorit Squad ATS ) धन दुगना करने के नाम पर जयपुर सहित देश के अन्य शहरों के लोगों से करोड़ों रुपए ठग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह ( International gang ) बिटकॉइन ( Bitcoin ) की आड़ में टेरर फंडिंग ( terror funding ) करता था। गिरोह ने जयपुर में ही 11 लोगों से करीब 2.50 करोड़ रुपए ठग लिए। गिरोह के तार थाइलैंड, इंडोनेशिया और अरमेनिया के बदमाशों से जुड़े हुए हैं। इसके चलते एटीएस ने गिरफ्तार आरोपियों के टेरर फडिंग से जुड़े होने की पूरी संभावना भी जताई है। एटीएस का कहना है कि आरोपियों से आंतवादियो के संबंध के मामले में भी पूछताछ की जा रही है। एटीएस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ( National Investigation Agency nia ) और आईबी के सहयोग से जयपुर, दिल्ली और गाजियाबाद से एक युवती सहित चार आरोपियों को गिररफ्तार किया है।

jaipur

तकाजा किया तो दी विदेश में पार्टी

निवेशकों ने अपनी जमा पूंजी को वापस लेने के लिए तकाजा किया तो उनकों वर्ड ट्यूर ( world tour ) के नाम पर पिछले वर्ष 21 से 24 अक्टूबर तक बाली और इंडोनेशिया में फिल्म सितारों ( film stars ) के साथ रंगीन पार्टियों ( Night Parties ) का आयोजन किया, जहां कंपनी ने निवेशकों को और ज्यादा मुनाफे के मामले में शीघ्र ही दुबई और बैंकाक में भी कार्यालय खोलने का झांसा दिया। इससे निवशकों का कंपनी पर विश्वाश हो गया और उन्होंने अपने परिजन और मित्रों से भी कंपनी में और ज्यादा निवेश करवा दिया।

jaipur

सट्टे के लिए बनाई नई साइट

तय समय में कंपनी ने जमा धन लेने के लिए निवेशकों ने पिछले वर्ष दिसंबर में जब कंपनी की साइट की जांच की तो वह बंद मिली। इस पर निवेशकों ने कंपनी के दिल्ली स्थित कार्यालय में संपर्क किया तो उन्हे यूरोप के वैध सट्टे के जरिए जमा धन को और बढ़ाने का झांसा दिया और इसके लिए कंपनी ने बेट टू बेट नाम से नई साइट बना ली। इसके बाद चुनिंदा निवेशकों के लिए इस वर्ष मार्च में गोवा भी शानदार पार्टी का आयोजन किया।

 

टेरर फंडिग की आशंका

एटीएस के जांच अधिकारी शांतनु सिंह का कहना है कि गिरोह के तार टेरर फडिंग से भी जुड़े होने के संकेत मिल हैं। इस मामले में कंपनी के बैंक खातों की जांच करने के अलावा गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.