Breaking News
recent

भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रोता

गुंदोज. खौड गांव में श्रीसत्यनारायण मंदिर प्रांगण में पाटोत्सव समारोह पर श्रीरांकावत नवयुवक मंडल की ओर से विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। पूर्व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन कलाकार द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गुरुवार को मंदिर प्रांगण से ढोल-धमाके के साथ 80 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जो नरसिंह द्वारा, मुख्य बस स्टैंड से दादावाड़ी होते हुए निकली। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर महंत नवलदास महाराज, पूर्व डीटीओ ओमप्रकाश शर्मा, बबलू शर्मा, जवाहरलाल परिहार खौड, बसंत परिहार, गोविंददास वैष्णव, पुखराज वैष्णव, रिखबदास वैष्णव, किशोर वैष्णव, किरण वैष्णव, मुकेश वैष्णव, चुन्नीलाल वैष्णव, सरवणदास, केवलदास, सूरज वैष्णव, विजयराज वैष्णव समेत रांकावत नवयुवक मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
वर्षगांठ पर हुए विभिन्न आयोजन
रानी. राणेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर पंडित जब्बरदत्त के सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन संध्या व मंदिर पर ध्वजा चढाई गई। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन कलाकार पीयूष व कमल त्रिवेदी ने एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या में मंदिर के लिए सालाना बोलियां का भी आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। हवन कुण्ड में मुख्य यजमान घीसुलाल चौधरी द्वारा आहुतियां दी गई। सुबह पालिकाध्यक्ष घीसुलाल चौधरी के निवास स्थान से ढोल के साथ ध्वजा लाई गई। जिसे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चढाई गई। इस अवसर पर मंडल के रमेश अरोड़ा, राजेन्द्र अग्रवाल, अशोक अरोड़ा, प्रवीण अरोड़ा, सुरेश सोनी, ईश्वर खंडेलवाल, हरीश बाड़मेरा, ललित बाड़मेरा, घनश्याम सोनी, हेमराज चौधरी, भुवनेश गहलोत, राघव पाण्डेय, नगराज वैष्णव, प्रवीण ऐरन, किरण सोनी, शिवलाल सोनी, हीरालाल सोनी, प्रीतम रावल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.