साण्डेराव. साण्डेराव-मुण्डारा स्टेट हाइवे पर शुरू हुए टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर वाहन चालकों का विरोध जारी है। क्षेत्र के टैक्सी चालकों द्वारा टोल हटाओं संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को सुमेरपुर उपखंड मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी को अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन देने का निर्णय किया है। साण्डेराव, फ ालना, तखतगढ, कोसेलाव, पावा, दुजाना, बलाना के टैक्सी चालकों, टैक्सी मालिकों व निजी बस संचालकों की एक बैठक मारवाड़-गोडवाड जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेवसिंह राणावत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में टैक्सी चालकों ने भाग लिया। बैठक में सभी ने टोल शुल्क को लेकर विरोध जताया तथा अपने विचार प्रकट किए। टोल हटाओ संघर्ष समिति का गठन कर सर्वसहमति से जयदेवसिंह राणावत को समिति के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। अध्यक्ष राणावत ने सभी की राय जानने के बाद एक पांच सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन तैयार करवाया। जिसमें मुख्य मांग टोल हटाओ के साथ चार अन्य मांगे भी रखी गई हंै। यह ज्ञापन गुरुवार सुबह क्षेत्र के टैक्सी चालकों द्वारा सुमेरपुर उपखंड अधिकारी को दिया जाएगा।





No comments:
Post a Comment