Breaking News
recent

कर लिया श्मशान मार्ग पर अतिक्रमण, लगाया जाम

बघेरा (अजमेर). कस्बे में कुछ प्रभावशाली लोगों की ओर से श्मशान के रास्ते पर दीवार खड़ी कर अतिक्रमण करने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए टोड़ा-केकड़ी मार्ग को जाम कर दिया।

बघेरा में श्मशान के रास्ते पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने रातों रात पत्थरों से दीवार चुनकर रास्ता रोक दिया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसकी जानकारी सुबह जब ग्रामीणों को लगी तो वे भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने केकड़ी-टोडा मार्ग पर पत्थरों व कांटों की बाड़ लगाकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।

वहीं कई वाहन चालकों ने अन्य मार्गों का सहारा लिया। उधर सूचना मिलते ही केकड़ी थाने से एसआई राजूराम काला, एएसआई हजारी लाल, केदार मीणा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण अतिक्रमण हटाने की मांग पर अड़े रहे। इस पर मौके पर ही पटवारी को बुलाया गया। पटवारी ने राजस्व रिकॉर्ड की जांच की, जिसमे श्मशान मार्ग का रास्ता सही पाए जाने पर मौके पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया।

साथ ही प्रशासन ने अतिक्रमणकारी को तीन महीने में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। करीब चार घंटे तक जाम लगने से आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.