Breaking News
recent

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जनता को मिली राहत, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का खत्म होने के बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा था, लेकिन रविवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आम जनता को राहत मिली है। आईओसीएल की बेवसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक आज देश की राजधानी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती देखने को मिली है। आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती देखने को मिली है। आइए आफको बताते हैं कि आपको आज पेट्रोल-डीजल के लिए क्या दाम चुकाने होंगे-


पेट्रोल की कीमतों में हुई कटौती

आईओसीएल ( IOCL ) के आंकड़ों के मुताबिक आज देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में 12 पैसे की कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 71.50 पैसे प्रति लीटर चुकाने होंगे। कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 03 पैसे की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद यहां पेट्रोल के दाम 73.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और चेन्नई की बात करें तो वहां भी पेट्रोल की कीमतों में 12 पैसे की गिरावट देखने को मिली है, जिसको बाद आपको मुंबई में पेट्रोल के लिए 77.16 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 74.27 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे।


ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने पूरा किया अपना वादा, सत्ता में आते ही कारोबारियों को दी पेंशन की सौगात


जानिए अपने शहर में पेट्रोल के दाम

महानगर पेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली 71.50 12
कोलकाता 73.71 03
मुंबई 77.16 12
चेन्नई 74.27 12

 

डीजल की कीमतों में हुई कटौती

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल की तरह डीजल के दामों में भी कटौती देखने को मिली है। नई दिल्ली में डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है, जिसके बाद यहां डीजल के लिए आपको 66.16 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमतों में 21 पैसे की कटौती देखने को मिली है। यह पिछले तीन दिनों की उच्चतम गिरावट है, जिसके बाद आपको मुंबई में डीजल के लिए 69.37 रुपए और चेन्नई में 69.98 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दाम चुकाने होंगे। कोलकाता की बात करें तो यहां 15 पैसे की कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद यहां डीजल के लिए आपको 68.06 रुपए चुकाने होंगे।


ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में किसानों को किया खुश, अब से सभी के खाते में आएंगे 6,000 रुपए


जानिए अपने शहर की कीमतें

महानगर डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली 66.16 20
कोलकाता 68.06 15
मुंबई 69.37 21
चेन्नई 69.98 21

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.