बीकानेर. विधायक सिद्धि कुमारी का विधायक के रूप में तीसरा कार्यकाल चल रहा है। इस बीच ११ साल के विधायक कार्यकाल में इस बार पहला मौका है, जब वे गर्मी के दिनों में छुट्टियां मनाने बीकानेर से बाहर नहीं गई। इस बीच एक कारण इस बार के विधानसभा चुनाव में उठा वह मुद्दा भी है, जिसमें मतदाताओं ने विधायक पर जनता के बीच नहीं रहने के आरोप लगाए थे।
ज्यादातर नौकरी-पेश, व्यापारी वर्ग और मध्यम और सम्पन्न वर्ग के लोग परिवार सहित या दोस्तों के साथ मई से जुलाई तकपर्यटक स्थलों पर देश-विदेश घूमने जाते हैं। जानकार बताते हैं कि विधायक सिद्धि भी हर साल इन दिनों बीकानेर से बाहर रहती हैं। एक दशक में पहली बाहर इस बार उन्होंने गर्मियों के दिन अपने ही शहर में बिताने का निर्णय किया है। इसका एक कारण राजमाता सुशीला कुमारी की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी सिद्धि के उठाना भी माना जा रहा है। वे अपना अधिकतम समय राजमाता की देखभाल के लिए दे रही हैं।
बदली है दिनचर्या
राजनीतिक जीवन की बात करें तो तीसरी बार विधायक बनने के बाद सिद्धि कुमारी ने अपनी दिनचर्या को बदला है। यह राजनीतिक हल्कों में भी सुनने को मिल रहा है। तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरने के दौरान विधानसभा चुनाव में उनके लाइफ-स्टाइल को लेकर आमजन में नाराजगी सामने आई थी। इसके बाद विधायक सिद्धि ने जनता के बीच ज्यादा समय देना शुरू किया है। अतिक्रमण तोडऩे का मामला हो या अन्य कार्यक्रम और अपने कार्यालय में लोगों से मुलाकात की बात, सिद्धि कुमारी पहले से अधिक समय दे रही हैं।





No comments:
Post a Comment