बाली. नगर में मारवाड़ एकता परिषद, माता वैष्णोदेवी मण्डल, गोडवाड़ राजपूत समाज के तत्वावधान में गुरुवार को ४ महापुरुषों जयंती पर शोभायात्रा नगर स्थित गांधी चौक से महामण्डलेश्वर छोटा महाराज उर्फ संतोष भारती, संत अवधेश महाराज के सान्निध्य में निकाली गई।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई प्रताप चौक पहुंची। जहां पर महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, पृथ्वीराज चौहान, वीर दुर्गादास के सम्मान में सभा का आयोजन हुआ। जिसमें चारों वीरों की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान चारों वीरों की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्ज्वलन कर पूर्व विधायक अमृत परमार, संत अभयदास महाराज, संतोषदास महाराज, बसंत भोपाजी जबरसिंह, चक्रवर्तीङ्क्षसह जोजावर, नरेन्द्र परमार, नगरपालिका अध्यक्ष लकमाराम चौधरी, महावीरसिंह बिसलपुर, रतनसिंह पुनाडिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रक्षा के लिए त्याग व आत्म सम्मान को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान छत्रपति शिवाजी, वीर दुर्गादास राठौड़, पृथ्वीराज चौहान की जीवनी को आत्म सम्मान की प्रेरणा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चुन्नीलाल चौधरी, शक्तिसिंह चौहान, मोहनसिंह श्रीसेला, हरिसिंह करणोत, भंवरलाल वैष्णव, भैरूसिंह, महेन्द्रङ्क्षसह, जगदीश सोनी, प्रवीण वैष्णव सहित गोडवाड़ राजपूत समाज, मारवाड़ एकता परिषद, माता वैष्णोदेवी मण्डल सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment