Breaking News
recent

शिक्षा की रैकिंग में हनुमानगढ़ टॉपर, बीकानेर चार पायदान गिरा

बीकानेर. राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने हाल ही में 42 बिन्दुओं के आधार पर जिलों की रैंकिंग रिपोर्ट जारी की है। इससे मई तक स्कूलों में हुए काम के आधार पर जारी किया है। शिक्षा के मामले में हनुमानगढ़ जिला टॉप पर रहा है। शिक्षा निदेशालय होने के बावजूद बीकानेर जिला इस बार चार पायदान गिरकर 25वें स्थान आ गया है। सबसे खराब हालत बारां व भरतपुर जिले की रिपोर्ट हुई है।
शिक्षा परिषद जिलों में शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार और ढांचागत विकास के लिए जिलों की रैकिंग व्यवस्था शुरू कर रखी है। हर माह यह रैकिंग जारी की जाती है।

इन बिन्दुओं पर रैकिंग तय
इनमें स्कूलों में नामांकन वृद्धि, सैनेटरी नेपकिन, क्रियाशील इंटरनेट सुविधा, 10वीं बोर्ड परीक्षा में 4 या 5 स्टार वाले स्कूलों की संख्या, खेल मैदान, विद्यार्थियों के आधार पर लिंकिंग, बिजली एवं पानी की सुविधा और कनेक्शन, शौचालय सुविधाएं, कम्प्यूटर लैब सहित 42 बिन्दुओं के आधार पर रैकिंग तैयार की गई है।

जुलाई में नामांकन पर रहेगा फोकस

जुलाई में सभी सरकारी विद्यालय खुलेंगे। इस बार नामांकन पर फोकस रखा जाएगा। जो बच्चे स्कूलों से वंचित हैं या प्रवेश योग्य हैं उनको प्रवेशोत्सव के जरिए विद्यालयों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए संस्था प्रधानों व शिक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

इन जिलों की नंबर के आधार पर रैकिंग
इनमें 1 हनुमानगढ़, 2 झुंझुनूं , 3 सीकर, 4 चूरू, 5 अलवर, 6 श्रीगंगानगर, 7 जयपुर, 8 अजमेर, 9 धौलपुर, 10 सिरोही, 11 बूंदी, 12 नागौर, 13 कोटा, 14 बाड़मेर, 15 चित्तौडग़ढ़, 16 टोंक, 17 भीलवाड़ा, 18 जालौर, 19 जैसलमेर, 20 पाली, 21 प्रतापगढ़, 22 झालावाड़, 23 सवाईमाधोपुर, 24 दौसा, 25 बीकानेर, 26 राजसमंद, 27 उदयपुर, 28 बांसवाड़ा, 29 जोधपुर, 30 करौली, 31 भरतपूर, 32 बारां है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.