Breaking News
recent

रिश्तों का कत्ल: भाई ही बहन से करते रहे गैंगरेप, खामोश रहे इसके लिए अपनाए ये हथकंडे, पढि़ए खौफनाक दास्तां

अन्ता. बारां. पारिवारिक रिश्तों को तार-तार करने वाला एक प्रकरण अन्ता थाने में शनिवार को दर्ज हुआ है। इसमें भाई ने बहन को हवस का शिकार ( gang rape ) बनाकर सारी सामाजिक मर्यादाएं तार-तार कर दी। इस सम्बन्ध में 26 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने दो भाइयों के खिलाफ गैंगरेप ( Brothers raped sister ) का मामला दर्ज कराया है।

Read More: सब्जी के गर्म कढ़ाव में गिरने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, मातम में बदली मुंडन की खुशियां

पुलिस ( police ) ने बताया कि विवाहिता के अनुसार नाबालिग अवस्था से ही एक भाई ने उससे बलात्कार करना शुरू कर दिया। इस बीच दूसरे भाई ने इसका विरोध करने के बजाए बड़े भाई की मदद की और बलात्कार ( Brothers raped sister ) के दौरान उसकी निगरानी शुरू कर दी। दोनों भाई यह बात किसी को बताने पर उसका गला काटने की धमकी देते रहे। इस बीच उसकी शादी हो गई तथा उसके एक पुत्र हो गया, लेकिन इसके बाद भी भाई उससे बलात्कार ( gang rape ) करता रहा।

Read More: कोटा में रेगिस्तान जैसे हालात: 47 डिग्री टेम्प्रेचर में ढाई किमी पैदल चल हजारों लोग लाते हैं पीने का पानी

तीन माह पूर्व भी उसके साथ भाई ने बलात्कार किया। उसकी पहली शादी टूटने के बाद मां ने उसकी दूसरी शादी कर दी। इस बीच दूसरा भाई उसे रामगंजमंडी में कार्यरत आरोपित भाई के साथ रहने के लिए धमकाता रहा। थानाधिकारी रूपसिंह ने बताया कि प्र्रकरण दर्ज होते ही युवती का मेडिकल मुआयना करा लिया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक जिनेन्द्र जैन करेंगे।

Read More: ट्रंकोलाइज करने पर भालू हुआ आग बबूला, कार को मारा जोरदार मुक्का, गुस्सा देख कार में बैठे लोगों की अटकी सांसे

मां एवं पुत्र को मारने की धमकी दी
रिपोर्ट में महिला ने बताया कि मां द्वारा बलात्कार का विरोध करने पर दोनों भाइयों ने मां को भी जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, उसके तीसरे भाई से मारपीट शुरू कर दी। उसका सात वर्षीय पुत्र भी रामगंजमंडी में कार्यरत आरोपित भाई के पास है। बात नहीं मानने पर मां व उसके पुत्र को मारने की धमकी देते रहे। उल्लेखनीय है कि फरियादी महिला की मां ने दो शादियां की थी। इनमें पहले पति के तीन पुत्रों को लेकर वह दूसरे पति के पास आ गई, वहीं दूसरे पति से पैदा हुई महिला पीडि़त है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.