Breaking News
recent

पुरानी थी दुश्मनी, लगाए बैठे थे घात, मौका मिलते ही कर दिया हमला....

कोटा. रामपुरा थाना क्षेत्र में न्यू क्लॉथ मार्केट के निकट सोमवार रात को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। परिजनों, पड़ौसियों व दोस्तों ने उसे उपचार के लिए एमबीएस चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सालय में इमरजेन्सी वार्ड के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। उनके हंगामा करने पर पुलिस ने लाठियां फटकारी और लोगों को वहां से हटाया।
पुलिस ने बताया कि रामपुरा थाना क्षेत्र के मेहरापाड़ा निवासी गौरव चाकूबाजी में घायल हुआ। उसके पेट, हाथ और पैर में घाव है। दोनों पक्षों में पुराना झगड़ा है। जिसके चलते मारपीट हुई। संभवतया बदला लेने की नीयत से गौरव पर हमला किया गया। घटना की जानकारी के बाद डीएसपी रोहिताश अस्पताल पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड के बाहर जमा भीड़ ने हंगामा कर दिया।

आपसी रंजिश में हमले का मामला है। घायल गौरव खतरे से बाहर है। लाठियां फटकारने की बात गलत है। प्रकरण दर्ज कर हमनें आरोपियों को ट्रेस करने और उन्हें पकडऩे में टीमें लगा दी है। अपराधियों के पकडऩे के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल दोनों पक्षों में किस बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसका पता लगा रहे हैं।
- रोहिताश शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक।

-----------
शराब के नशे में जेठ ने विवाहिता से की मारपीट

कोटा. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की भगतसिंह कॉलोनी में एक विवाहिता से उसके जेठ ने शराब के नशे में मारपीट की। महिला को उपचार के लिए एमबीएस में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी संगीता ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वह उसके कमरे में बच्चों के साथ सो रही थी। तभी अचानक उसका जेठ धनराज शराब के नशे में उसके कमरे में आया व उससे मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने बताया कि जेठ ने उसकी गर्दन पर पैर रख दिया। जिससे वो चोटिल हो गई। उसने बताया कि घर को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.