उदयपुर/ पारसोला(पस). वनविभाग के धरियावद वन क्षेत्र के जंगलों में दिनदहाड़े लोग हरे वृक्षों पर निर्दयता भरी कुल्हाड़ी चला रहे हैं। तपती दोपहरी में क्षेत्र के हरे वृक्षों के कटने का सिलसिला जारी है। पारसोला कस्बे के समीपवर्ती चायणी, रातीखाइयां, करणेश्वर, भरकुण्डी, अन्त्रोल जंगल में कट रहे वृक्षों की हकीकत से अवगत होने के बाद भी वनविभाग मौन बना हुआ है। समस्या ने सोशयल मीडिया पर पर्यायवरण बचाओ ,जंगल बचाओ, एक पेड़ लगाओ जैसे स्लोगनों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में ऐसी स्थिति तब बनी हुई है, जब प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 36 हजार से ज्यादा लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा देकर जंगलों के संरक्षण को लेकर प्रेरित किया गया है।
इधर, धरियावद रेंजर डीएस राणावत ने बताया की इस समय वनाधिकार पट्टा कार्यक्रम को लेकर सभी कर्मचारी व्यस्त हैं। गश्ती व्यवस्था सुनिश्चित कर वनों की कटाई को रोका जाएगा।
दूसरी ओर कस्बे के पर्यावरण प्रेमी संदीप राजावत ने कट रहे जंगलों की सोशल मीडिया पर फोटो जारी कर आमजन से जंगल बचाने की अपील की है।





No comments:
Post a Comment