Breaking News
recent

युवक पर तलवार से हमला

उदयपुर. मंूगाणा क्षेत्र के गोठड़ा गांव स्थित कालिका माता मंदिर परिसर में गुरुवार सुबह बरसात की कामना को लेकर चल रहे हवन के बीच कुछ लोगों ने ग्रामीणों पर तलवार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी गोवद्र्धनसिंह, नागेंद्रसिंह व पृथ्वीसिंह की ओर से हुए हमले में गोठड़ा निवासी शंभूलाल मीणा को चोटें आई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करते हुए शंभू को पारसोल पीएचसी पर पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे थानाप्रभारी शिवसिंह, हेड कांस्टेबल नाथूसिंह ने मौका पर्चा बनाया और लोगों में समझाइश की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोठड़ा नाले के किनारे मुंगाणा मुख्य मार्ग पर सामुदायिक भवन व महादेव मंदिर की भूमि देवस्थान विभाग के अधीन है। इसे लेकर ही दोनों पक्षों में पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

 

ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

फतहनगर . फतहनगर- सनवाड़ हाइवे चौराहे पर गुरुवार सुबह टे्रलर की टक्कर से बाइक चालक चित्तौडग़ढ़ जिले के सालोड़ी निवासी संजय सिंह भाटी (30) पुत्र प्रेमसिंह भाटी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.