Breaking News
recent

CBSE: Compartment exam के परिणाम भी आएंगे जल्दी

अजमेर. सीबीएसई के बारहवीं और दसवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के ऑनलाइन फार्म भरने का काम पूरा हो गया। अब बोर्ड फार्म की जांच कर प्रवेश पत्र अपलोड करेगा।

अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 11 हजार 117 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है। इनमें 7385 छात्र और 3732 छात्राएं हैं। दसवीं में 8256 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री के योग्य माना गया है। इनमें 6062 छात्र और 2194 छात्राएं हैं। इनमें नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी शामिल हैं। पांच हजार रुपए विलम्ब शुल्क देकर सभी स्कूल ने विद्यार्थियों की सूची अपलोड की। बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 जुलाई को होगी। दसवीं की विषयवार पूरक परीक्षा 10 जुलाई तक चलेगी।

परिणाम भी आएंगे जल्दी

पिछले साल तक सीबीएसई 16 जुलाई से सप्लीमेंट्री परीक्षाएं शुरु करता था। यह परीक्षाएं 25-26 जुलाई तक चलती थीं। इनके परिणाम अगस्त के दूसरे पखवाड़े तक घोषित किए जाते थे। इस बार परीक्षाएं जुलाई के शुरुआत में ही कराई जा रही हैं। ऐसे में परिणाम भी जुलाई अंत या अगस्त के पहले पखवाड़े तक जारी किए जाएंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.