Breaking News
recent

HPCL Pipe Line से तेल चोरी मामला : कंपनी ने नजर रखने के लिए लगा रखे थे 48 गार्ड, फिर भी होती रही वारदात

मुकेश शर्मा / जयपुर। हरमाड़ा के राजावास में हिंदुस्तान पेट्रोलियम ( HPCL ) की पाइप लाइन से तेल चोरी कर अन्य स्थानों पर बनाए गए गोदामों भी रखा जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने भांकरोटा में भी चोरी के तेल को रखने के लिए बनाए गए गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को यहां भी ड्रमों में तेल मिला है। अब तक की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि तेल चोरी करने वाला कुख्यात गिरोह नया नहीं है।

 

गैंग के कुख्यात सरगना इस तकनीक के पुराने जानकार हैं। संभावना जताई गई है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब में भी इस तरह के तेल चोरी के मामले पकड़े जा चुके हैं। गैंग के तार पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी जुड़े हो सकते हैं। गौरतलब है कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी ( Hindustan Petrolium Company ) ने इस पाइप लाइन की सुरक्षा और चोरों पर नजर रखने के लिए दूदू से शाहपुरा तक 48 सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर रखे हैं। ये सिक्योरिटी गार्ड रात्रि के समय पाइप लाइन पर गश्त करने के साथ आसपास चलने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हैं। इन गार्डों का काम तेल चोरी रोकने का है, लेकिन इतने लंबे समय से इनकी नजर क्यों नहीं पड़ी, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।


कैसी नाकाबंदी: एक से दूसरे जिले में बेखौफ जाता रहा तेल
गौर करने वाली बात है कि पांच साल में गैंग तेल चोरी कर अजमेर, झुंझुनूं, सीकर और बूंदी के सात पेट्रोल पंपों पर सप्लाइ कर रहा था। गैंग पिकअप और टैंकर को मुख्य मार्गों से लेकर जाता था। इन जिलों तक पहुंचने के दौरान मार्ग में कई थाना पुलिस का क्षेत्र पड़ता है लेकिन पिकअप में एक साथ दस-दस ड्रम होने के बावजूद नाकाबंदी में उन्हें नहीं पकड़ा गया। इससे राज्य पुलिस की नाकाबंदी की भी पोल खुल रही है।

 

यह भी पढ़ें : जयपुर, अजमेर, सीकर, बूंदी और झुंझुनूं में बेचा जा रहा था चोरी का पेट्रोल, एक पेट्रोल पंप मालिक गिरफ्तार, अन्य फरार



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.