Breaking News
recent

Petrol-Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा, दिल्ली में 70 पार पहुंचा पेट्रोल

नई दिल्ली। सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol diesel price Today ) में लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार महानगरों में पेट्रोल के दाम ( petrol price ) में 7 और डीजल की कीमत ( Diesel Price ) में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस इजाफे के बाद देश की राजधानी नई दिल्ली ( New Delhi ) में पेट्रोल के दाम 70 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि अमरीका और ईरान के बीच बढ़ती टेंशन की वजह से कच्चे तेल के दाम ( crude oil price ) में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है।

डीजल की कीमत में 6 पैसे का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 63.90, 65.82 और 66.99 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 67.59 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- PM मोदी से लेकर अमित शाह तक करते हैं इस फोन का इस्तेमाल, कई मंत्रियों के पास दो-दो Smartphones

पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.05, 72.31 और 75.75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 72.77 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

 

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.