Breaking News
recent

Petrol-diesel price Today: दो दिन के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमा

नई दिल्ली। दो दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला मंगलवार को थम गया। देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol diesel price Today ) में स्थिरता रखी गई है। यानि मंगलवार को वो ही दाम देने होंगे जो सोमवार को दिए थे। आपको बता दें कि क्रूड ऑयल की कीमत ( crude oil price ) में इजाफे के साथ सोमवार को पेट्रोल के दाम ( petrol price ) में 7 और डीजल की कीमत ( Diesel Price ) में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इस इजाफे के बाद देश की राजधानी नई दिल्ली ( New delhi ) में पेट्रोल के दाम 70 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए थे।

दो दिन के बाद डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल कीमत में मंगलवार को स्थिरता देखी गई है। यानी मंगलवार को सोमवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। आपको बता दें कि सोमवार को डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 63.90, 65.82 और 66.99 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 67.59 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः- माइक पोम्पियो के दौरे से पहले हुवावे का बड़ा बयान, दबाव में कोई फैसला ना ले भारत

पेट्रोल के दाम भी स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम भी स्थिर रखे गए हैं। यानी देश के चारों महानगरों के लोगों को पेट्रोल के दाम सोमवार वाले ही चुकाने होंगे। आपको बता दें कि सोमवार को पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.05, 72.31 और 75.75 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 72.77 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.