Breaking News
recent

Pre Monsoon 2019 : पूर्वी राजस्थान में हुई तेज बारिश, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर.
पूर्वी राजस्थान के आधा दर्जन से अधिक जिलों में प्री मानसून ( Pre Monsoon 2019 ) की पहली बारिश से नदी-नाले उफान पर ( heavy rain ) आ गए। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक बारिश प्रतापगढ़ में 11 इंच दर्ज की गई है। वहीं चित्तौडगढ़ में नाला उफान आने से बस फंस गई। जहां रेस्क्यू कर 453 यात्रियों की जान बचाई गई। जयपुर में हल्की धूप के साथ मौसम ठंडा रहा। ( rajasthan rain news ) मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी ( heavy rain alert In Rajasthan ) दी है।

प्रतापगढ़ में बारिश का दौर मंगलवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार सुबह तक चलता रहा। इस दौरान जिला मुख्यालय पर एक ही रात में 280 एमएम (11 इंच ) बारिश हुई। सड़कें लबालब हो गई। भारी बारिश ( MONSOON 2019 RAJASTHAN )के बाद कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई।

डूंगरपुर में 170 मिमी. बारिश हुई

भीलवाड़ा जिले सर्वाधिक बारिश डाबला में 120 एमएम हुई। डूंगरपुर में बुधवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए बीते 24 घंटो के दरम्यान जिले के निठाउवा क्षेत्र में सर्वाधिक 170 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। चित्तौडगढ़़ में करीब आठ इंच 195 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी तरह प्रतापगढ़ में 11 इंच, चित्तौडग़ढ़ में 8 इंच, डूंगरपुर में 170 मिमी., भीलवाड़ा में 120 मिमी. और माउंटआबू में 2 इंच, जैसलमेर में 1.5 इंच बारिश दर्ज की गई। जलभराव कई जगह परेशानी भी हुई।

दो हजार भेड़े व 25 ऊंट पानी से घिर गए

वहीं दूसरी ओर चंदेरिया थाने के सतपुड़ा क्षेत्र में लबालब हुए गाडरीखेड़ा तालाब में करीब दो हजार भेड़े व 25 ऊंट पानी से घिर गए। इस प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया। सूखे तालाब में गड़रियों ने डेरा डाल रखा था। रात में तेज बारिश के कारण पानी आया। सुबह 6 बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कलाल सहित प्रशासन व पुलिस की टीम ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। भेड़ों को बचाने के लिए मोटर बोट लगाई गई। करीब 500 भेड़ों की मौत हो गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.