Breaking News
recent

Revenue board- 299 पटवारियों को भू-अभिलेख निरीक्षक पद पर पदोन्नति

अजमेर. राजस्व मंडल ने शनिवार को 299 पटवारियों को भू-अभिलेख निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। राजस्व मंडल निबंधक विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि पटवारी से भू-अभिलेख निरीक्षक पद पर मौलिक रूप से पदोन्नति के लए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई। इसके तहत वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 में अनुसूचित क्षेत्र तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र में पदोन्नत किए गए पटवारियों का पदस्थापन भू-अभिलेख निरीक्षक पद पर करने के आदेश जारी किए गए हैं। पदोन्नत कार्मिकों को जिले भी आवंटित कर दिए गए हैं। सभी जिला कलक्टर को पदोन्नत कार्मिकों का पदस्थापन करने के आदेश जारी करने तथा वर्तमान पदस्थापन जिला परिवर्तित होने की स्थिति में कार्मिक को आवंटित जिले के लिए तत्काल कार्य मुक्त करने को कहा गया है। सभी कार्मिकों को तत्काल पदस्थापन स्थल पर कार्यालय अध्यक्ष के समक्ष कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्व मंडल ने बढ़ाई आवेदन तिथि
अजमेर. राजस्व मंडल ने भू-अभिलेख निरीक्षक भर्ती प्रतियोगी परीक्षा-2019 के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक परीक्षा शुल्क सहित आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई थी। यह जानकारी सचिव (भू-अभिलेख) सुरेश सिंधी ने दी है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.