Breaking News
recent

Today Petrol Diesel price: लगातार पांचवे दिन पेट्रोल हुआ 13 पैसे सस्ता, डीजल के दाम 11 पैसे प्रति लीटर कम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल की कीमत में 11 पैसे प्रति लीटर कम हुए है। आपको बता दें कि इस कटौती के चार डीजल के दाम जनवरी के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर है। वहीं पेट्रोल भी फरवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- भारत में अमेजन सबसे भरोसेमंद इंटरनेट ब्रांड, गूगल और फेसबुक दूसरे स्थान पर

13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.43, 72.68, 76.12 और 73.17 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। 7 फरवरी 2019 को पेट्रोल के दाम 70.44 रुपए प्रति लीटर रुपए प्रति लीटर थे।

यह भी पढ़ेंः- धरती पर राज करने के बाद अब 'चांद की चाहत' में जेफ बेजोस, जानिए क्या है उनका प्लान

पेट्रोल की कीमत में कटौती

महानगर पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली 70.43 13
कोलकाता 72.68 13
मुंबई 76.12 13
चेन्नई 73.17 13

यह भी पढ़ेंः- 20 जून को होगी GST काउंसिल की अगली बैठक, E-Invoice के लिए 50 करोड़ टर्नओवर पर ले सकती है फैसला

11 पैसे कम हुए डीजल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 64.39 और 66.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं , मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.51 और 68.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपकों बता दें कि डीजल के दाम पांच महीने के निचले स्तर पहुंच गए हैं। 14 जनवरी 2019 को डीजल के दाम 64.18 रुपए प्रति लीटर थे।

यह भी पढ़ेंः- चालू वित्त वर्ष में 5 हजार करोड़ रुपए जुटाएगा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

डीजल के दाम में कटौती

महानगर डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली 64.39 11
कोलकाता 66.31 11
मुंबई 67.51 12
चेन्नई 68.11 12

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.