Breaking News
recent

Today Petrol-diesel price: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमतों में कटौती की वजह से दाम चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं डीजल की कीमतें पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुकी हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज की इस कटौती के बाद आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल की कितनी कीमत चुकानी होगी।

यह भी पढ़ेंः- गृह मंत्रालय और पीएमओ से सलाह के बाद मिलेगी 5G टेस्टिंग की मंजूरी

22 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.72, 72.97 और 76.41 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 73.47 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि लगातार दामों में कटौती होने से पेट्रोल के दाम नई दिल्ली में चार महीने के निचले स्तर पर चले गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- फंसे कर्ज के रिजॉल्युशन को लेकर RBI ने जारी किया नया सर्कुलर, 1 दिन के नियम को बदला

आज आपको चुकानें होंगे इतनी पेट्रोल की कीमत

महानगर पेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली 70.72 22
कोलकाता 72.97 22
मुंबई 76.41 22
चेन्नई 73.47 23

डीजल 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 64.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 27 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 67.79 और 68.39 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है। आपको बता दें कि डीजल के दाम में लगातार कटौती होने से नई दिल्ली में कीमत पांच महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं।

यह भी पढ़ेंः- दुनिया के सबसे अमीर शख्स Jeff Bezos को इस भारतीय ने स्टेज पर रोका, जानिए उसके बाद क्या हुआ

आज इतने चुकाने होंगे डीजल के दाम

महानगर डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली 64.65 25
कोलकाता 66.57 25
मुंबई 67.79 27
चेन्नई 68.39 27

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.