Breaking News
recent

राजपूत महासभा बनाएगी 70 वार्ड इकाइयां, एक जाजम पर आएगा समाज

उदयपुर. सकल राजपूत महासभा मेवाड़ उदयपुर शहर के सभी 70 वार्ड में इकाइयों का गठन करेगी। इसके लिए सदस्यों की संख्या बढ़ाने के साथ सदस्यों को अभियान से जोड़ा जाएगा। मंगलवार को राजपूत महासभा की शहर शाखा की बैठक में समाज प्रतिनिधियों ने सभी वर्गों को एकजुट करने के लिए वार्ड इकाई का गठन करने पर जोर दिया।
अब हर वार्ड राजपूत समाज की एक इकाई को जिम्मेदारी देकर समाज को जोडऩे का कार्य किया जाएगा। आगामी दिनों में समाज का एक बड़ा कार्यक्रम भी करना तय हुआ, जिसमें खेल प्रतियोगिताएं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सभी वर्गों को जोड़कर एक ही जाजम पर एक जुट करने का संकल्प दोहराया। बताया कि इसका उद्देश्य आम आदमी आम राजपूत को समाज की मुख्यधारा से जोडऩा है। समाज की महिलाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए शक्ति वाहिनी का गठन होगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक संरक्षक तनवीर सिंह कृष्णावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर जिला अध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह चौहान, अर्जुन सिंह, मनजीत सिंह, प्रशांत सिंह चौहान, अभिजीत सिंह खींची, रविन्द्र सिंह खींची, कुलदीप सिंह एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.