सिवाना. कस्बे के तहसील कार्यालय में लंबे समय से स्वीकृत पदों में से आधे से ज्यादा पद रिक्त है। इस पर प्रभावित कामकाज को लेकर हर दिन सैकड़ों जनों को परेशानी उठानी पड़ती है। सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन करने, आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने, विद्यालय में प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाओं, नियुक्ति के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में लोग तहसील पहुंचते हैं। इस पर बड़ी संख्या में रिक्त पद पर कामकाज को लेकर उन्हें परेशानियां उठानी पड़ती है।
यह है रिक्त पदों की स्थिति- तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार, राजस्व अधिकारी के 9 में से 5 पद रिक्त है। पटवारी के 26 में से 11 पद, सूचना सहायक व कार्यालय सहायक का एक-एक पद, कनिष्ठ लिपिक के 4 में से 3 पद, वाहन चालक का एक पद रिक्त है। राजस्व मंत्री जिले के होने के बावजूद बड़ी संख्या में पद रिक्त होने से आमजन में रोष है। गत सरकार में भी राजस्व मंत्री जिले से थे, लेकिन उस समय भी उन्होंने पद भरने में ध्यान नहीं दिया।
चक्कर काटते हैं ग्रामीण -सिवाना तहसीलदार के पास वर्तमान में समदड़ी तहसीलदार का भी चार्ज है। इस पर वे आधे समय समदड़ी में बैठते हंै। नायब तहसीलदार का पद छह साल से रिक्त है। दस वर्ष से एकाउंटेंट का तथा छह वर्ष से पटवारियों के पद रिक्त हैं। इस पर कामकाज को लेकर ग्रामीणों को हर दिन परेशानी उठानी पड़ती है। निप्र
आाधे से ज्यादा पद रिक्त - तहसील कार्यालय में लंबे समय से आधे से ज्यादा पद रिक्त है। इस पर कामकाज को लेकर हर दिन ग्रामीण परेशानी उठाते हैं। राजस्व मंत्री जिले के होने के बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही है। - फुसीदेवी देवासी, सरपंच सेला
सरकार पद भरे- सरकार तहसील कार्यालय में रिक्त पद शीघ्र भरे। इससे की परेशान ग्रामीणों को राहत मिल सके। हर दिन सैकड़ों जने परेशानी उठाते हंै। - दलपतसिंह मांगी





No comments:
Post a Comment