मानपुर. सिकराय कस्बे में शनिवार दोपहर बाद कुछ लोग एक युवक को जबरन उठाकर कुंडेरा डूंगर गांव ले गए। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची मानपुर व सिकंदरा थाना पुलिस ने युवक को ग्रामीण से बंधन से मुक्त कराकर अस्पताल में मेडिकल कराया। युवक ने थाने में एक दर्जन लोगों के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कराया।
Kidnapping in dausa
थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पांचोली गांव निवासी देवेन्द्र उर्फ कालू योगी ने मामला दर्ज कराया की वह दोपहर एक बजे सिकराय बाजार गया था। जंहा पर पहले से ही मौजूद कुंडेरा डूंगर निवासी जयलाल सहित अन्य लोगों ने घेर लिया। जबरन अपहरण करके गांव ले गए। बाद में कमरे में बंद कर मारपीट की। चांदी का कड़ा व चेन छीन ली। सूचना पर पहुंची मानपुर व सिकंदरा थाना पुलिस ने युवक को ग्रामीणों एवं महिलाओं के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में मेडिकल कराया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर कुंडेरा डूंगर के लोगों ने युवक द्वारा गांव कुछ माह पहले एक व्यक्ति के साथ लेन-देन को लेकर मारपीट व विवाहिता से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया था। उसी विवाद के चलते युवक को सिकराय कस्बे से अपहरण कर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई है।
Kidnapping in dausa
सड़क किनारे युवती का शव मिलने से मचा हड़कम्प
दौसा. शहर के सोमनाथ क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवती का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ गई। पुलिस उपाधीक्षक अकलेश शर्मा ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके बुलाकर घटनास्थल का मुआयना किया है।
मृतका के हाथ पर सरोज लिखा हुआ था एवं प्रथमदृष्टया किसी प्रकार की चोट के निशान भी नहीं है। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार मृतका पशुहटवाडा आमेर जयपुर निवासी सरोज (22) पुत्री फूलसिंह का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।(ग्रामीण)





No comments:
Post a Comment