Breaking News
recent

पुलिस टोली पर किया ग्रामीणों ने हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

अरांई (अजमेर). निकटवर्ती देवपुरी गांव में डोडा-पोस्त मामले में आरोपी को पकडऩे गई पुलिस पर परिजन व ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। एकाएक हुए हमले में दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई, वहीं आरोपी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उच्चधिकारियों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद उपखण्ड एवं जिला स्तर से पहुंचे पुलिस जाब्ते को गांव में तैनात कर दिया गया।

थानाधिकारी विक्रम सेवावत ने बताया कि देवपुरी निवासी करतार चौधरी पुत्र किशनलाल जाट चित्तौडग़ढ़ पुलिस के भैंसरोडग़ढ़ थाना में अवैध डोडा पोस्त का मामला दर्ज है। रविवार को भैंसरोडग़ढ़ थाना प्रभारी मय जाब्ता अरांई पहुंचे। यहां अरांई थानाधिकारी सेवावत, हैडकांस्टबेल मोहनराम कांस्टेबल रामरतन के साथ मय जाप्ता भैंसरोडग़ढ़ पुलिस के साथ देवपुरी पहुंचे। देवपुरी में पुलिस टोली ने ग्रामीणों से करतार चौधरी के बारे में पूछताछ की। इस पर करतार चौधरी अपने घर के बाहर गली में आता हुआ मिला। भैंसरोडग़ढ थाना पुलिस ने करतार चौधरी से पूछताछ करनी शुरू की।
पूछताछ के दौरान ही पुलिस और आरोपी चौधरी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। करतार ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में ही कुछ लोगों ने पुलिस टोली पर हमला कर दिया। पुलिस सावधान होती इससे पहले ही आरोपी की हिमायत में कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोग मौके से करतार चौधरी को छुड़ाकर ले गए। इस बीच एक ग्रामीण ने पुलिस टोली पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। धक्का-मुक्की व मारपीट के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। कांस्टेबल रामरतन की वर्दी फट गई तथा कांस्टेबल रामअवतार पुलिस थाना भैंसरोडग़ढ़ के चोटें आई है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.