नई दिल्ली। 'सर' के नाम से मशहूर बाए हाथ के बल्लेबाज रविन्द्र जडेजा ( Ravindra Jadeja ) इस समय विश्व कप क्रिकेट 2019 खेल रहे हैं और भारतीय टीम का अहम हिस्सा भी हैं। सौराष्ट्र की टीम से खेलने वाले रविन्द्र जडेजा ने तीन जनवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।
बल्लेबाज के रूप में अंतराष्ट्रीय करियर की शुरूआत करने वाले जडेजा धीरे-धीरे बॉलिंग ऑलराउंडर बन गए। वहीं बल्लेबाजी में रविन्द्र जडेजा ज्यादा सफल नहीं हो सके। जडेजा को टीम इंडिया के अच्छे फील्डर्स में से एक माना जाता है।
IND vs NZ: वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले भी हुए रिजर्व डे में मैच, 20 साल बाद फिर से आया ऐसा मौका
टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी से बने टीम इंडिया के अहम सदस्य
13 दिसंबर, 2012 को विदर्भ क्रिकेट एसो. के मैदान पर रविन्द्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। इस मैच में अच्छे प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में खेली टेस्ट सीरीज में मुख्य ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ मौका दिया गया। टीम इंडिया ने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप कर दिया। इसी साल इंग्लैंड में खेली गई ICC चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छी गेंदबाजी के लिए जडेजा को टूर्नामेंट में गोल्डन बॉल दी गई।
संजय मांजरेकर ने माइकल वॉन को किया ब्लॉक, जडेजा को लेकर शुरू हुआ था विवाद
2015 आते-आते जडेजा की धार में आई कमी
2015 के बाद चोटों और वनडे क्रिकेट में नियमों में आये बदलाव से जडेजा की गेंदबाजी कमजोर होने लगी थी। वहीं उनके दूसरे जोड़ीदार अश्विन को भी विकेटों के लिए तरसना पड़ रहा था। खराब फार्म के कारण 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम से जडेजा को बाहर कर दिया गया।
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे रिस्ट स्पिनरों के आने के बाद जडेजा और अश्विन की मुश्किलें और बढ़ गईं। रविन्द्र जडेजा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अच्छी गेंदबाजी के साथ बल्ले और अपनी अच्छी फील्डिंग से भी टीम के लिए योगदान देते हैं। चयनकर्ताओं के लिए जडेजा को लंबे समय तक नजरअंदाज करना आसान नहीं था। 2018 के एशिया कप में जडेजा ने एक बार फिर से वापसी की।
जडेजा का वनडे, टेस्ट क्रिकेट और IPL में रिकार्ड
रविन्द्र जडेजा ने 153 वनडे मैचों में 10 अर्धशतकों के साथ 2035 रन बनाए हैं। जडेजा ने 41 टेस्ट मैचों में 10 अर्धशतकों के साथ 1485 रन बनाए हैं। जडेजा ने 40 टी-20 मैचों में 116 रन बनाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो इसमें उनका रिकार्ड काफी अच्छा रहा है।
रविन्द्र जडेजा ने 153 वनडे मैचों में 176 विकेट झटके हैं। जडेजा ने 41 टेस्ट मैचों में 192 विकेट लिए हैं। टी-20 मैचों की बात करें तो 40 टी-20 मैचों में जडेजा ने 31 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने 140 IPL मैचों में 1927 रन बनाए और 108 विकेट झटके हैं।





No comments:
Post a Comment