Breaking News
recent

संदिग्ध परिस्थिति में बच्चे की गर्दन रेती

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

अरांई. सील निवासी गणेश कुडी जाट के परिवार से कुछ लोग करीब दो वर्षीय बालक मुकेश को लेकर अरांई के सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालक का गला रेता हुआ था जैसे किसी धारदार हथियार से गला काटा गया हो। चिकित्सकों ने बच्चे का तुरंत इलाज शुरू किया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे किशनगढ़ रेफर कर दिया जहां से उसे अजमेर भेजे जाने की सूचना है। कस्बे तथा सील के कई लोग अस्पताल में जमा हो गए।

ये हुई घटना

सील के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गणेश जाट के परिवार के लोग करीब दस बजे रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त थे। इस दौरान दो साल का बच्चा मुकेश पुत्र सुमेर कुडी पालने में सो रहा था। तभी बच्चे की तेज आवाज आने पर परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे। यहां बालक मुकेश का गले में गम्भीर घाव होने होने से आस-पास खून बिखरा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे के गला रेतने तथा चेहरे पर बड़ा कट लगा हुआ था। परिजनों ने तुरंत बच्चे को अरांई अस्पताल लेकर गए।

पूर्व में भी हुई है घटना

ग्रामीणों ने बताया कि इनके परिवार में करीब तीन वर्ष पूर्व भी ऐसी ही घटना घटित हो चुकी है। उसमें परिवार ने एक नन्ही सी जान खो दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि यह परिवार करीब तीन वर्ष पूर्व डांग के रास्ते स्थित पैतृक निवास में रहता था। लेकिन वहां भी ऐसी ही घटना में बच्चे का गला रेतने से मौत हो गई थी। इस पर परिवारजनों ने वो मकान छोडकर माध्यमिक विद्यालय के पीछे नया मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां नए मकान में भी तीन वर्ष बाद ऐसी घटना होने से परिवार तथा ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

मामला दर्ज

थानान्तर्गत सील गांव में मासूम की गर्दन रेतने के मामले में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। बच्चे की दादी ने थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.