Breaking News
recent

वर्ल्ड कपः सेमी में पहुंचने के लिए पाक को करना होगा वो जो आज तक क्रिकेट में नहीं हुआ

लंदन। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ( Pakistan cricket team ) को अगर विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतिम लीग मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करना होगा।

हालांकि ऐसा संभव नहीं है क्योंकि जैसी जीत पाकिस्तान को चाहिए वैसी जीत हासिल करना उसके बस की बात नहीं है। दूसरी और बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी ऐसी नहीं है जो इतनी आसानी से हथियार डाल दे।

इंग्लैंड द्वारा न्यूजीलैंड को हराए जाने के बाद पाकिस्तान के लिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) के सेमीफाइनल में जाना मुश्किल ही नहीं असंभव सा हो गया है। वह आगे तभी जा सकता है, तब वह पहले बल्लेबाजी करे और 400 का स्कोर खड़ा करे और फिर बांग्लादेश को 84 रनों पर आउट कर दे।

श्रीलंका क्रिकेट टीम के बाद वनडे में Team India का रिकॉर्ड सबसे खराब, देखें रोचक आंकड़े..

समीकरण यह है कि अगर पाकिस्तान टॉस हार जाता है तो वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा। अगर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेता है तो उसे यह मैच 316 रनों से हर हाल में जीतना होगा। यह जीत का वह अंतर है, जो अब तक वनडे इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने हासिल नहीं किया है।

इस विश्व कप में पाकिस्तान का अब तक का सफर 1992 की तरह ही रहा है। फर्क बस यह है कि उस साल पाकिस्तानी टीम नॉकआउट स्तर पर पहुंच गई थी लेकिन इस साल उसके रास्ते काफी कठिन हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम ने शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को हराते हुए खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा था। इसके लिए उसे इंग्लैंड के मैच पर निर्भर रहना था। अगर इंग्लैंड की टीम अपने दोनों मैच हार जाती तो फिर पाकिस्तान का रास्ता साफ हो जाता।

पाक बल्लेबाज बाबर आजम ने विराट कोहली को भी छोड़ दिया पीछे

दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम ने इस विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह टीम सेमीफाइनल की दौड़ में नहीं है लेकिन उसने अपने हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने प्रशंसकों को खुशी मनाने का मौका दिया है।

बांग्लादेश टीम जीत के साथ विश्व कप से विदाई चाहेगी और उसमें पाकिस्तान को हराने का पूरा दमखम है।

दोनों संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम:

सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम:

मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबु जायेद, महमदुल्ला, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्दक हुसैन, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.