Breaking News
recent

आखिरकार नेशनल हाई-वे ऑथेरिटी ने किया खामी सुधार

उदयपुर/ भटेवर. चित्तौडग़ढ़-उदयपुर को जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरौली के समीप वाहन सवारों को दुर्घटना की ओर धकेल रहे सड़क के गड्ढों की आखिरकार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सुध ली। प्राधिकरण के जिम्मेदारों के संज्ञान के बाद सिक्स-लेन निर्माण में सक्रिय निजी एजेंसी ने गड्ढों पर डामर डालकर इसकी मरम्मत की। इससे पहले राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित खबर पर हाई-वे ऑथेरिटी ने मामले में संज्ञान लेते हुए निजी एजेंसी को व्यवस्था सुधार के लिए पाबंद किया। बता दें कि दरोली में अंडरपास के समीप बरसाती पानी जमा होने से सर्विस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए थे। यातायात के डाइवर्जन से वाहन सवारों को इन गड्ढों पर से गुजरना चुनौती बना हुआ था। भरे हुए बरसाती पानी के बीच ये गड्ढे लोगों को दुर्घटना की ओर धकेल रहे थे। इसके अलावा समस्या से लगातार जाम के हालात भी बन रहे थे। निजी एजेंसी ने प्रशासनिक निर्देश की पालना में गड्ढों में डामर बिछाकर यातायात व्यवस्था बहाल की। राजस्थान पत्रिका ने ६ जुलाई के अंक में 'राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों में भरा बरसाती पानी, सड़क पर वाहनों की कतारेंÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर खामियों की ओर प्राधिकरण प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.