Breaking News
recent

सावन की बूंदों ने बढ़ाया अवकाश का उल्लास, लोग रमणीक स्थलों पर पिकनिक मनाने पहुंचे।

धीरेन्द्र जोशी & प्रमोद सोनी/ उदयपुर. जिले में दो दिन से छाए घने बादलों को आखिर रविवार अलसुबह मेवाड़ पर तरस आया और(Monsoon Rain) रिमझिम बारिश शुरू हुई। पूरे जिले में बारिश का यह दौर रुक-रुककर दोपहर तक जारी रहा। (Monsoon)मौसम सुहाना बना रहा। इधर अवकाश होने से लोगों ने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया।

जिले में रविवार अलसुबह से बारिश का दौर शुरू हुआ। इससे अधिकांश क्षेत्रों में कही हल्की तो कही तेज बारिश का सिलसिला चला। बारिश से कई जगह नदी-नालों में पानी की आवक शुरू हो गई। बारिश का दौर दोपहर तक जारी रहा। इधर रविवार को सुबह से मौसम सुहाना बना रहा। अवकाश होने से कई लोग शहर में और आसपास के क्षेत्रों में स्थित रमणीक स्थलों पर पिकनिक मनाने पहुंचे। इससे इन जगहों पर सुबह काफी भीड़ रही।

यहां उमड़े लोग
फतहसागर के किनारे, सुखाडि़या सर्किल, दूधतलाई, सज्जनगढ़, बड़ी तालाब सहित अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इससे कुछ पर्यटन प्वाइंट पर जाम की स्थिति भी बन गई। युवा जहां अपने मित्रों के साथ इन स्थलों पर पहुंचे वहीं कुछ लोग परिवार सहित यहां पहुंचे।

फोटो सेशन का दौर
पर्यटन स्थलों पर पहुंचे लोगों ने मोबाइल, कैमरों आदि से सुहाने मौसम के साथ फोटो सेशन किया। झीलों के किनारे और पहाड़ों की ऊंचाइयों पर पहुंच लोगों शानदार दृश्य कैमरे में कैद किए।

हमारी झीलों के कैचमेंट में कम बारिश
उदयपुर की दोनों प्रमुख झीलों के कैचमेंट एरिये में रविवार को आशानुरूप बारिश नहीं हुई। नाई, नांदेश्वर, बूझड़ा आदि क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से सीसारमा नदी नहीं चली। इससे झीलों में पानी की आवक भी नहीं हो पाई।

कहां कितनी बारिश
सिंचाई विभाग के अनुसार रविवार सुबह ८ बजे तक बीते २४ घंटों में सर्वाधिक ५२ मिमी बारिश वल्लभनगर में हुई, वहीं ओगणा में ४४, देवास में ३५, झाड़ोल में ३० एवं बागोलिया व जयसमंद २५-२५, गोगुंदा २३ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.