Breaking News
recent

पुलिस को देख भागने लगे लड़कें, पकड़कर तलाशी ली तो मिली देशी पिस्टल

दो मैगजीन सहित चार जिंदा कारतूस जब्त, गिरफ्तार युवक बीकानेर निवासी
चित्तौडग़ढ़. कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अवैध देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस मय दो मैगजीन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत बुधवार शाम पुलिस ने शहर के शास्त्रीनगर चौराहे से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध देसी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस मय दो मैगजीन के जप्त किए हैं।
पुुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा गांधी स्टेडियम के बाहर दो संदिग्ध युवक खड़े हुए हैं जिनके पास अवैध पिस्टल है। थानाधिकारी कोतवाली सुमेर सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक जमनालाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास पहुंची, जहां पर दो युवक पुलिस वाहन को आता देख भागने लगे जिनको पिछा कर पकड़ा गया। तलाशी में उनके कब्जे से अवैध दो देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद हुए। आरोपियों ने अपना नाम बीकानेर के धोबी तलाई निवासी अमन खान उर्फ केके पुत्र अयूब खान कायमखानी व बीकानेर के गंगाशहर रोड, छीपों का मोहल्ला निवासी साजिद समेजा पुत्रमहबूब अली बताया। गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ की जा रही है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राधेश्याम, कॉन्स्टेबल कन्हैयालाल, पृथ्वीपाल सिंह, रमेश व महिला कांस्टेबल लीला शामिल थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.