Breaking News
recent

दुकान में घुसे चोर, नकदी समेत जेवरात साफ

पीसांगन (अजमेर). कस्बे के गणगौरी चौक में रविवार रात बाइक सवार 3 चोरों ने ज्वैलरी की दुकान के कुंदे तोड़कर दुकान में रखी 15 हजार रुपए की नकदी समेत 55 हजार के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

गणगौरी चौक में रात करीब एक से तीन बजे की बीच तीन चोरों ने ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर १५ हजार की नकदी समेत ५५ हजार रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वही चोरों ने 20 हजार कीमत के करीब डेढ क्विंटल वजनी दो काउंटरों को दुकान से ढाई सौ मीटर दूर केशोलाव तालाब में ले जाकर क्षतिग्रस्त कर दिया, तथा उन्हें खंगालने के बाद भाग गए। इससे पहले एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान से भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन जाग होने से चोर भाग गए।

ज्वैलरी की दुकान में वारदात का पता सुबह दुकानदार को लगने पर दुकानदार मनीष सोनी मौके पर आया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर चोरों द्वारा तालाब में पटके दोनों क्षतिग्रस्त काउंटरो की जांच की। वही काउंटरों में रखे आभूषण गायब मिले, परंतु हिसाब किताब की पर्चियां सही सलामत मिल गई। लेकिन गनीमत रही कि चोर दुकान की खुली अलमारी को खंगालना भूल गए। जिसकी बदौलत अलमारी में रखे लाखों रुपए के आभूषण व कीमती नगीने चोरी होने से बच गए। पुलिस ने कृष्णा ज्वैलर्स के मालिक मनीष सोनी कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


यह हुआ नुकसान

दुकानदार मनीष सोनी के अनुसार दुकान से 15 हजार रुपए की नकदी के अलावा 40 हजार रुपए कीमत की 600 ग्राम वजनी चांदी की अंगूठियों से भरे दो बॉक्स, 350 ग्राम वजनी चांदी के फूल पातड़ी के अलावा 15 हजार रुपए कीमत के सोने के लौंग के 7 पत्ते समेत 20 हजार रुपए कीमत के दो काउंटर केशोलाव तालाब में ले जाकर क्षतिग्रस्त कर दिया।


खानाबदोशों से पूछताछ

तालाब में पुलिस जब काउंटरों की पड़ताल के लिए पहुंची। तब पुलिस ने वहां पर पास ही तालाब के कैचमेंट एरिया में तिरपाल की झोपडिय़ां बनाकर रहने वाले खानाबदोश लोगों से पूछताछ की, लेकिन यह लोग पुलिस के लिए मददगार साबित नही हो सके।

दिन में तीन व्यक्तियों ने की थी रैकी

मनीष सोनी के अनुसार रविवार दोपहर में 3 व्यक्ति उसकी दुकान पर आए। उन्होंने उससे मकान किराए पर लेने के लिए बातचीत की, जिनकी गतिविधियां उसे संदिग्ध लगी। सोनी ने कहा कि जब रेडीमेड गारमेंट की दुकान के ताले टूटने पर जाग हुई, इसके बाद जब उसकी दुकान पर वारदात हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसको बताया कि उन्होंने रेडीमेड गारमेंट की दुकान के पास से एक युवक के हाथ में लोहे का सरियानुमा औजार था तथा बाइक सवार तीन युवक भैरु दरवाजे की ओर जाते हुए नजर आए।

खंगाले सीसी टीवी फुटेज

वारदात के बाद पुलिस ने कस्बे में विभिन्न जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ खाली है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.