Breaking News
recent

अब चौबीस घंटे अलर्ट रहेगा प्रदूषण नियंत्रण मंडल, होगी तुरंत कार्रवाई

 

 

बालोतरा. बालोतरा, जसोल व बिठूजा में प्रदूषण फैलाने की जानकारी पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई करेगी। एनजीटी के निर्देश पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय बालोतरा ने टीम गठित की है। टीम ने मंगलवार से इसे लेकर कार्य प्रारंभ किया है।
बालोतरा, जसोल व बिठूजा के वस्त्र उद्यमियों के प्रदूषण फैलाने व इससे आमजन, किसानों को होने वाली परेशानियां, नुकसान पर इनके विरूद्ध कार्रवाई को लेकर एनजीटी के निर्देश पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय ने टीम गठित की है। इसमें विभाग के दो सदस्य सहित एक गार्ड शामिल होगा। वहीं टीम 24 घंटे सक्रिय रहकर प्रदूषण फैलाने की जानकारी पर मौके पर पहुंच पड़ताल करेगी। प्रदूषण किए जाना पाए जाने पर रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजेगी। मुख्यालय के निर्देश पर टीम संबंधित उद्यमी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। टीम के लिए अलग से वाहन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे की प्रदूषण फैलाने की सूचना पर पहुंचने को लेकर कोई परेशानी नहीं हो। विभाग शीघ्र ही इसके लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी करेगा।

मिलेगा फायदा- लम्बे समय से प्रदूषण की समस्या के समाधान को लेकर मांग कर रहे थे। अब मॉनिटरिंग को लेकर टीम गठित होने व शिकायतों के तुरंत समाधान करने के आदेश से फायदा मिलेगा। कारखानों पर गंदे पानी को खुले में छोडऩे पर अंकुश लगेगा।- कानाराम सांई, तिलवाड़ा

टीम गठित, तुरंत होगी कार्रवाई - एनजीटी के निर्देश पर विभाग की स्क्वायड टीम गठित की है। इसके लिए अलग से वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। शीघ्र ही हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे। बालोतरा, जसोल, बिठूजा व आसपास में वस्त्र व अन्य किसी उद्यमी के प्रदूषण फैलाने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंच निरीक्षण करेगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार से कार्य प्रारंभ किया गया है। - विनयकुमार कट्टा, क्षेत्रीय अधिकारी राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल बोर्ड बालोतरा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.