Breaking News
recent

सिंचाई पानी की वरीयता पिटी तो हैड पर किया कब्जा

बीकानेर. बज्जू. इंदिरा गांधी नहर परियोजना की आरडी 960 से निकलने वाली कोलायत लिफ्ट नहर की 2.5 किमी पर मंगलवार सुबह किसानों ने पिटी सिंचाई पानी की वरीयता पर अतिरिक्त पानी छोडऩे सहित पांच मांगों को लेकर किसानों ने धरना दिया लेकिन नहर विभाग कोई भी अधिकारी के मौके पर नही पहुंचने पर किसानों में रोष बढ़ गया और हैड पर कब्जा कर लिया।

 


मंगलवार सुबह किसानों ने मांगीलाल बेनीवाल व तिलोकाराम ज्याणी के नेतृत्व में अतिरिक्त सिंचाई पानी की मांग को लेकर धरना शुरू किया। मांगीलाल पूनिया ने बताया कि कोलायत लिफ्ट से निकलने वाले रामसिंह माइनर व सावंत माइनर के किसानों की वरीयता 16 जुलाई से शुरू हुई थी जो मंगलवार तक चलनी थी लेकिन लिफ्ट नहर में तकनीकी खराबी के चलते तीन दिन पानी नहीं चला। इससे किसानों की सिंचाई पानी की वरीयता पिट गई।

 

किसानों के धरने प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता भागीरथ तेतरवाल मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। तेतरवाल ने नहर विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार मांझू से दूरभाष पर वार्ता कर किसानों की पिटी वरीयता पर अतिरिक्त पानी छोडऩे की समस्या से अवगत करवाया। इस पर अधिशासी अभियंता ने कोलायत लिफ्ट नहर से निकलने वाले रामसिंह माइनर व सावंत माइनर में तीन दिन अतिरिक्त पानी छोडऩे का आश्वासन दिया।

 

इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों ने धरना हटा दिया तथा बताया कि यदि अतिरिक्त पानी नही छोड़ा गया तो किसान कोलायत लिफ्ट के हैड पर कब्जा करेंगे। तेतरवाल ने बताया कि बुधवार को अधिशासी अभियंता भी पहुचेंगे और किसानों से रूबरू होंगे। प्रदर्शन करने वालों में तिलोकाराम जानी, मांगीलाल बेनीवाल, नरसीराम कुम्हार, रामकुमार गोदारा, पोकरराम मेघवाल, गोविंदराम सारण, सुजानाराम ज्याणी सहित रामसिंह माइनर व सावंत माइनर के किसान उपस्थित रहे ।

 

ये है मांगे
रामसिंह व सावंत माइनर की पिटी वरीतया का अतिरिक्त पानी छोड़े, नहर पर लगे गेट को ठीक करवाया जाए, लिफ्ट नहर में आए कचरा साफ करवाया जाए, नहर में खराब एक गेट को खोला जाए व खराब मोटर पम्पों को सुचारू किया जाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.