Breaking News
recent

स्कूली ऑटो पलटने से दो छात्राएं घायल

नोखा. सोमलसर गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक निजी स्कूल से छात्रों को लेकर जा रहा ऑटो अचानक पलट गया। सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार दो स्कूली छात्राएं चोटिल हो गई। सड़क पर हादसा देख कर पास से गुजर रहे एक अन्य स्कूल के वाहन चालक ने तत्काल अपनी गाड़ी को रोका और दो लड़कियों को घायल अवस्था में नोखा के मांगीलाल बागड़ी अस्पताल उपचार के लिए लाया। अस्पताल में दोनों लड़कियों का प्राथमिक उपचार किया गया।

 

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्राएं ऑटो में सवार होकर घर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर अचानक एक लड़का आ गया जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में अन्य छात्र-छात्राओं को कोई चोट नहीं लगी। लड़कियों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

 

ट्रेन के आगे आने से एक व्यक्ति की मौत

नोखा. नोखा से नागौर के बीच गुरुवार की रात ट्रेन के आगे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर रेलवे के कर्मचारियों ने मृतक के शव को नोखा के बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। नोखा स्टेशन अधीक्षक नथमल मेघवाल ने बताया कि चिलो व अलाय स्टेशन के बीच गुरुवार की देर रात एक व्यक्ति की ट्रेन के आगे आने से मौत हो गई। उसका शव मोर्चरी में रखवाया गया है। रेलवे पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.