Breaking News
recent

नगर निगम की भवन अनुज्ञा एवं सकर्म समिति की बैठक का आयोजन

बीकानेर. नगर निगम की भवन अनुज्ञा एवं सकर्म समिति की बैठक गुरुवार को महापौर कक्ष में हुई। महापौर नारायण चौपड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के समक्ष आवासीय और व्यावसायिक निर्माण स्वीकृति से संबंधित १२ प्रकरण रखे गए। समिति सदस्यों ने सभी प्रकरणों की पत्रावलियों का अवलोकन कर व विचार विमर्श के बाद दस प्रकरणों का निस्तारण किया। वहीं दो प्रकरणों में रही कमियों के कारण इनको आगामी बैठक में रखने का निर्णय लिया। निस्तारित किए गए प्रकरणों में चार प्रकरण व्यावसायिक निर्माण अनुमति, तीन प्रकरण आवासीय निर्माण स्वीकृति तथा एक-एक उप विभाजन और संस्थागत भवन निर्माण स्वीकृति के है।

 

 

एजेण्डा नहीं मिलने पर रोष

बैठक के दौरान पार्षद जमन लाल गजरा और दिनेश उपाध्याय ने बैठक से पहले समिति के आगे रखे जाने वाले प्रकरणों से संबंधित एजेण्डा उपलब्ध नहीं करवाने पर रोष जताया। उन्होंने बताया कि जिस समय बैठक शुरू हो रही है, उस समय एजेण्डा दिया गया है, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि जब समिति सदस्यों को ही पता नहीं है, कि समिति के आगे कौनसे प्रकरण रखे जाने है, तो वे किस प्रकार विचार विमर्श कर निर्णय लेंगे। सदस्यों ने कहा कि बैठक की सूचना के साथ ही बैठक का एजेण्डा भी सदस्यों को मिलना चाहिए।

 

 

ये रहे मौजूद

बैठक में महापौर नारायण चौपड़ा, समिति सदस्य शिव कुमार रंगा, दिनेश उपाध्याय, जमन लाल गजरा, रामचन्द्र सोनी, भवानी पारीक, पूजा ईणखिया, निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे, उपायुक्त पूर्व जगमोहन हर्ष, डीटीपी मामराज चौधरी, टीपीए संतोष कुमार मीणा, डीएलआर नटवर लाल आचार्य सहित निगम कार्मिक नौरंग लाल, मो. कयूम मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.